फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गिरिराज के पूजन से श्रीकृष्ण ने दिया प्रकृति पूजा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज न्यू काॅलोनी में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन स्वामी हरिदास महाराज ने गोवर्धन पूजा की कथा का वर्णन किया। माखन चोरी लीला और चीर हरण की लीला से श्रोताओं को आनंद से भर दिया।
विज्ञापन

कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज में माखन चोरी की लीला कर मन को मोह लिया। वही चीर हरण लीला के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने लोगों को यह संदेश दिया कि जिसके ऊपर मेरी कृपा होती है, वासना रूपी वस्त्र को चुराकर उसे अपने करीब कर लेता हूं।
स्वामी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण व कालिया नाग की रोचक कथा सुनाई। श्रीकृष्ण भगवान ने इंद्र के अहंकार को मिटाने के लिए गिरिराज का पूजन करवाया अर्थात प्रकृति पूजन की प्रधानता दी।
विज्ञापन

वृंदावन से पधारे कलाकारों ने माखन चोरी लीला एवं गिरिराज पूजन की सुंदर झांकी भी प्रस्तुत की। यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कथा प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुरलीधर शुक्ल, कृष्णकांत देव पांडेय, मिठाई लाल सोनी, शिवनारायण चौबे, अवधेश नारायण शुक्ल, उमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें