फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे कदमों की थिरकन ने किया आनंदित

Thu, 30 Apr 2015 11:50 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी विंध्याचल से जुड़ी संस्था सुहासिनी संघ विंध्यनगर की ओर से संचालित बाल भवन का वार्षिकोत्सव मंगलवार की शाम रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


 इस दौरान नन्हे-मुन्नों की आकर्षक प्रस्तुति मंत्रमुग्ध करने वाली रही। बतौर मुख्य अतिथि सुहासिनी संघ की अध्यक्ष रूपा राय, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष अनुराधा बाबू और रेखा तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद प्रार्थना गीत, राजस्थानी लोकनृत्य, एकल गीत, तबले की जुगल बंदी, भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुतियों के जरिए मंच पर नन्हे-मुन्नों की देर तक थिरकन दर्शकों के मन को आनंदित करती रही।
विज्ञापन


नाटिका पक्षीराज कौन... की प्रस्तुति के जरिए जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं नन्हें कदमों से रैंप वाक पर सधा अंदाज बच्चों के आत्मविश्वास को दर्शाता रहा।

इस दौरान बाल भवन की ओर से एक वर्ष के बीच हुई प्रतियोगिताओं में अव्वल आए प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की। कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के नैसर्गिक विकास के लिए जरूरी हैं।

इससे उनके मन में रोचकता का भाव तो पैदा होता ही है, वह नई ऊर्जा से अपने लक्ष्य की प्राप्ति में लग जाते हैं। इससे पूर्व बालभवन प्रभारी सुदिप्ता मंडल ने सभी का स्वागत किया।

वहीं गायत्री गुरु ने बालभवन की वार्षिक गतिविधियों का व्यौरा प्रस्तुत कर आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में भी  जानकारी दी। संचालन बाल भवन की सदस्य नेहा सिंह और अंशिता सिंह ने किया।
विज्ञापन


 धन्यवाद ज्ञापन सुषमा श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें