फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा की

Thu, 10 Nov 2016 10:58 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग रोड पर हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत पर भगवान विष्णु की पूजा करती महिलाएं।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज समेत जिले भर में कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि गुरुवार को हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत श्रद्धालुओं ने रखा। भगवान विष्णु के साथ ही तुलसी के पौधे की पूजा कर परिवार की मंगलकामना की मन्नत मांगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु शेष सैया पर से चार मास बाद सो कर उठते हैं। इस व्रत को करने से लोगों के सभी पाप कट जाते हैं और परिवार में अमन-चैन बना रहता है। 
विज्ञापन


कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु चार मास बाद सो कर उठते हैं। इस दिन सभी देवता भी जग जाते हैं और हर शुभ कार्य किया जाता है। अबकी बार एकादशी तिथि गुरुवार को पड़ने की वजह से और ही महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि गुरुवार को विष्णु भगवान का व्रत रखा जाता है। इस दिन केला के पौधे की भी पूजा करने का विधान है। इसके अलावा भगवान विष्णु को सबसे अधिक प्रिय तुलसी की भी पूजा की जाती है। ऐसा करने से भगवान विष्णु जहां प्रसन्न रहते हैं, वहीं तुलसी माता की कृपा से व्रती लोगों की हर कामना पूर्ण हो जाती है। 

राबर्ट्सगंज बसुआ पोखरा की मीरा और सुशीला, नगवां ब्लॉक के विश्रामपुर की ऊषा, चतरा ब्लॉक के जयमोहरा गांव की आशा मिश्रा, गोरारी की संगीता ने बताया कि हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप कट जाते हैं। प्रसाद स्वरूप कोहड़ा, शकरकंद, सिंघाड़ा, बंडा, ईख आदि चढ़ाया जाता है और उसी का व्रती लोग शाम के समय भोग भी लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें