फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव घूमकर संगठन को बनाएंगे मजबूत : शशि

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शशि प्रकाश मिश्रा ‘सूरज’ को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। जिलाध्यक्ष बनने की जानकारी मिलने पर शशि प्रकाश ने कहा कि गांव-गांव घूमकर युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। उनका लक्ष्य 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूती प्रदान करना है।
विज्ञापन

शशि प्रकाश ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने बताया कि तीन साल से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस बीच उन्हें अब जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अब तक के काम को देखते हुए ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि एक माह में संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन करने की कोशिश की जाएगी। उनका कहना है कि आने वाले पंचायत चुनाव में भी मजबूती से भागीदारी सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी। उनका लक्ष्य संगठन को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक मजबूत बनाने का है। ताकि चुनाव में पार्टी को सफलता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें