फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयगढ़ से गुप्तकाशी तक फोर्स तैनात,अलर्ट

Fri, 21 Aug 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को गुप्तकाशी में उमा-माहेश्वर पर जलाभिषेक के लिए कांवरियों की उमडने वाली भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को डीएम संजय कुमार और एसपी शिव शंकर यादव ने शिवद्वार पहुंच कर कांवरियों के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने बिजली विभाग के एक्सईन को बिजली की दुर्व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बड़े वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। विजयगढ़ दुर्ग से शिवद्वार तक कांवरियों के वेश में काफी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

शिवद्वार में कई थानों की फोर्स के साथ घोरावल एसडीएम कैलाश सिंह, एएसपी और सीओ ने डेरा डाल दिया है।
सावन मास के अंतिम सोवमार को सुप्रसिद्ध विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर व मिर्जापुर और चुनार स्थित गंगा नदी से लाखों शिव भक्त कांवर में जल भर कर शिवद्वार में उमा-माहेश्वर की प्रतिमा पर जलाभिषेक करेंगे। कांवरियों को रास्ते और मंदिर परिसर में किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे डीएम और एसपी ने शिवद्वार पहुंच कर यहां मेले के नोडल अधिकारी एएसपी शंभूशरण यादव, एसडीएम कैलाश सिंह और सीओ से कांवरियों के ठहरने, पानी और रोशनी के व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान जिलाधिकारी संजय कुमार ने कड़े लहजे में बिजली विभाग के एक्सईएन को बिजली और जल निगम के एक्सईएन को पानी की मुकम्मल व्यवस्था कराने का निर्देश दिया, ताकि कांवरियों को मुश्किलों का सामना करना न पड़ें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को जिन रास्ते से कांवरिया शिवद्वार जाएंगे उन मार्गों पर बने गड्ढों को अविलंब ठीक करने का निर्देश दिया। एसपी ने एएसपी को शिवद्वार मंदिर में लगे 12 सीसी कैमरे को 24 घंटे चालू रखने और कांवरियों की समस्याओं को अविलंब दूर करने का निर्देश दिया। उधर शुक्रवार की सांय करीब चार बजे से रामसरोवर से कांवरिया शिवद्वार के लिए रवाना होने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें