फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी दिन दुकानें खुलने से व्यवसायियों को राहत

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज सिविल लाइन रोड पर कास्मेटिक की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चेन तोडने के लिए करीब ढ़ाई महीने जारी लॉकडाउन के बाद जिला प्रशासन ने साप्ताहिक बंदी को छोड़कर सभी सभी सभी प्रकार की व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं दुकानें खोलने की छूट दे दी है। इस क्रम मे सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक दुकानें खोली जा रही है। कपड़ा व्यवसायियों का कहना है कि सभी दिन दुकानें खोलने की छूट से काफी राहत मिली है। सोशल डिस्टेंसिंग मेटेंन करते हुए व्यवसाय किया जा रहा है। बिना मास्क पहने आए ग्राहकों को दुकानें घुसने नहीं दिया जा रहा है। शहर में खुले मॉल में ग्राहकों का थर्मल स्क्रीनिंग एवं हाथों को सैनिटाइज कराकर ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। कास्मेटिक्स, जूता-चप्पल के व्यवसायियों का कहना है कि लॉकडाउन में छूट के बाद से व्यवसाय बढ़ा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते अधिकांश लोगों ने शादियां टाल दी थी। क्योंकि दुकानें भी बंद चल रही थी। इस वजह से कारोबारी भी परेशान हो गए थे। अब दुकानें खुलने से सामानों की भी बिक्री तेजी से होने लगी है।
-नीतू अग्रवाल, कास्मेटिक व्यवसायी।
लॉकडाउन में ढील होने से एक बार फि र कारोबार शुरू हो गया है। इससे व्यापारी वर्ग खुश है। कुछ लोग शादियां कर रहे है। इससे कपड़ा व अन्य सामानों की बिक्री बढ़ी है। आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

-किशोर केडिया, कपड़ा व्यवसायी।
सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दुकान खोली जा रही है। व्यापार में ढील से काफी राहत मिली है। पहले से व्यवसाय अब अच्छा चल रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है।
- शाबिर अली, जूते-चप्पल के कारोबारी।
किसान इस समय धान की नर्सरी डालने की तैयारी कर रहे है। लेट से होने वाले धान की बिक्री इन दिनों हो रही है। इसके सब्जी की खेती किए किसान कीटनाशक दवा खरीद रहे है। पहले की तरह व्यवसाय सामान्य चल रहा है। सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार मौर्य, बीज व्यवसायी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें