कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते टेंट व्यवसायी संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। टेंट से जुड़े व्यवसायियों ने शादी समारोह व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए जारी गाइडलाइन के प्रतिबंधों में और छूट देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।
टेंट व्यवसायी रमेश कुमार सिंह, अमित ओझा, प्रीतपाल सिंह, प्रकाश सिंह, राकेश केसरी, वारिस, पवन जायसवाल, अखिलेश कश्यप, विनोद, बच्चा, सुभाष, रविंद्र गुप्ता, विनय, राजू साहनी, राजेश कुमार विश्वकर्मा आदि का कहना था कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन स्तर से शादी विवाह से संबंधित गाइडलाइन में और छूट दी जानी चाहिए। मांगों के संबंध में अभी तक कोई निर्देश न आने से उनके कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है। व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से लॉकडाउन में शादी समारोह के लिए लागू प्रतिबंधों में छूट दिए जाने की मांग की।