फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांचवें दिन भी नहीं चली बसें, टेंपो पर लटककर यात्रा कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। कोन-तेलगुडवा-विंढमगंज मार्ग पर पांचवें दिन भी बंद रहा। इससे मार्ग पर यात्रा करने वालाें की समस्या बढ़ गई है। मार्ग पर संचालित सभी बसों के न चलने से यात्री जान जोखिम में डालकर टेंपो और पिकअप से यात्रा करने को विवश हैं।
विज्ञापन

सीट खाली न होने पर यात्री ठिठुरते हुए वाहनों पर लटक कर यात्रा कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में छोटे बच्चों को लेकर टेंपो से जाने में परेशानी होती है। किराया भी अधिक देना पड़ रहा है। बस यूनियन के अध्यक्ष नंदकिशोर जायसवाल और महामंत्री मंदीप जायसवाल का कहना है कि जब तक फिक्स नंबर पर चल रही बसें जारी परमिट के अनुसार रोटेशन में नहीं चलती, तब तक हम सभी लोग हड़ताल पर रहेंगे। किशुनपुरवा में 50 की संख्या में बसें खड़ी कर मालिक हड़ताल कर रहे हैं। बस मालिकों ने आयुक्त, जिलाधिकारी, आरटीओ, एआरटीओ सहित अन्य अधिकारियों को पत्राचार कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस बाबत एआरटीओ धनबीर यादव ने बताया कि बस यूनियन की ओर से रोटेशन का पालन न करने वाली पांच बसों का नंबर दिया गया है, उनकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बस यूनियन से वार्ता कर बस संचालन बहाल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें