फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीएम ग्राम परिवहन योजना के तहत 4 रूटों पर चलने लगीं बसें

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन रॉबर्ट्सगंज परिसर में खड़ी मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अनुबं​धित बस।
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के चार ग्रामीण रुटों पर प्राइवेट बसों का संचालन शुरू हो गया है। इससे जिले के सुदूर इलाकों में नियमित बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत हुई है। योजना के तहत पंजीकरण कराए 10 अन्य प्राइवेट बसों का भी जल्द ही संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से ग्राम पंचायत स्तर पर परिवहन सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना शुरू की गई है। इस योजना केे तहत 13 से 28 मार्च तक आवेदन मांगे गए थे। इस अवधि में जिले के 26 प्राइवेट मोटर मालिकों की तरफ से आवेदन किया गया था। जिले स्तर पर गठित चार सदस्यीय टीम ने 12 आवेदन को निरस्त कर दिया था। सिर्फ 14 मोटर मालिकों के आवेदन को स्वीकृति दी गई।
ये मोटर मालिक जिले के अलग-अलग ग्रामीण रुटों पर वाहनों का नियमित संचालन करेंगे। रॉबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन इंचार्ज विवेकानंद सिन्हा केे मुताबिक मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 14 प्राइवेट बसों का अनुबंध किया गया है। योजना के तहत अनुबंध कराने वाले वाहन मालिकों को परिमिट शुल्क में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनुबंध कराए चार बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर शुरू हो गया है। इसमें एक बभनी ब्लॉक केे शीशटोला, नवाटोला, भलपहरी, करमहाटी, भंवर बरवाटोला होते हुए संचालित की जा रही है। इसी तरह अन्य तीन बसों का भी संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें