फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटी, खलासी की मौत, 36 घायल

Thu, 20 Jul 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
चकचपकी लैंपस के पास बुधवार की सुबह पलटी बस और जुटे लोग।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चकचपकी लैंपस के पास बुधवार की सुबह सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर  पलट गई। हादसे में इंजानी के रहने वाले खलासी राजेश (20) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार 36 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस और डायल 100 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र दुद्धी भेज दिया।      
विज्ञापन

 
बुधवार की सुबह सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस रेणुकूट से बीजपुर की ओर जा रही थी। सुबह करीब आठ बजे बस तेज गति होने के नाते बभनी थाना क्षेत्र के चपकी महुअरिया गांव में स्थित चपकी लैंपस के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग भारी संख्या में पहुंच गए। घटना की जानकारी बभनी थाना के साथ ही डायल 100 को दी। पांच मिनट के अंदर घटना स्थल पर पहुंच गई। शीशा तोड़कर यात्रियों को निकाला गया।

हादसे में खलासी राजेश पुत्र रामजनम मौत हो गई। यहां से ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने डायल 100 वाहन और एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। यहां गंभीर हालत देख मेही लाल, संध्या, संतोष, अखिलेश और अभिषेक को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। अधीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि जिन घायलों को  चोटें आई हैं और उनका उपचार यहां संभव नही था। ऐसे में  उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया है। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है ।            
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें