फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीन संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी (सोनभद्र)। नगर स्थित एक दूकान के बकायेदार कर्मचारी से वसूली करने गए अमीन के साथ दूकानदार की बदसलूकी से नाराज अमीन संघ ने बुधवार से तहसील परिसर में धरना दिया। अमीन संघ ने कार्रवाई न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी थी लेकिन आरोपी दूकानदार के माफी मांगने के बाद धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

धरना सभा में अमीन संघ के अध्यक्ष दलश्रृंगार मिश्र ने कहा कि राजस्व वसूली में गए अमीन एवं अनुसेवक से बदसलूकी करने वाले दूकानदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को दोपहर एक बजे नायब तहसीलदार कैलाश यादव, संग्रह अमीन सियाराम तिवारी, अनुसेवक श्रवण कुमार होमगार्ड के साथ वसूली में गए थे। नगर की एक दूकान पर काम करने वाले बकायेदार कृष्णा उपाध्याय पर वाहन कर का बकाया है। दूकान पर वसूली के संबंध में बात हो रही ती कि दूकानदार ने अमीन के साथ बदसलूकी करते हुए जान से मारने की धमकी दी और सरकारी कागज छीनने का प्रयास किया। उधर, अमीन संघ के आंदोलन की जानकारी होने पर आरोपी दूकानदार ने अमीन संघ से माफी मांग ली। इसके बाद अमीन संघ के अध्यक्ष दलश्रृंगार मिश्र ने बेमियादी धरना वापस लेने की घोषणा की। धरने में चंद्रमणि, मनेही राम, रघुवीर, सियाराम तिवारी, रविंद्र कुमार, शिवशंकर प्रसाद, रामचौहान, कन्नीलाल, लालबाबू, श्रवण कुमार, हरेंद्र, सचिदानंद पांडेय, बिहारी मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें