फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिना ड्राइवर के स्टार्ट हुई बस, 10 मीटर चलने के बाद कार से टकराई; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Thu, 18 Sep 2025 09:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक पेट्रोल पंप पर खड़ी बस अचानक आधी रात में बिना ड्राइवर के चलने लगी।
विज्ञापन
अचानक चलने लगी बस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक के पास एक पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब वहां खड़ी बस अचानक स्टार्ट होकर आगे बढ़ने लगी। करीब 10 मीटर तक बिना ड्राइवर चलते हुए बस सामने खड़ी एक कार से टकरा गई। संयोग रहा कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि बस को रात में पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर चालक चला गया था। आधी रात में अचानक बस के अंदर की लाइट जलने लगी और बस स्टार्ट होकर आगे बढ़ने लगी। चालक ने बताया कि बस हाल ही में बनकर आई है। ढलान पर लुढ़कने से बस अचानक स्टार्ट हो गई। यह पूरा वाकया पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें