फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेड़ से टकराई बस, तीन बरातियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा से सटे मध्यप्रदेश के माड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बरातियों से भरी बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन बरातियों की मौके पर मौत हो गई। घटना में 40 से अधिक बराती घायल हुए हैं। घायलों में छह की हालत नाजुक है। सभी घायलों को उपचार के लिए बैढ़न स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शक्तिनगर से लगे विंध्यनगर (मप्र) के नवजीवन विहार इलाके से बरात बुधवार शाम माड़ा थाना क्षेत्र के लंघाडोल गांव गई थी। सुबह बराती निजी बस से विंध्यनगर लौट रहे थे। माडा के धरी गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे मौजूद पेड़ से भिड़ गई। इससे बस में आगे बैठे तीन बरातियों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव के लोग बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस व अन्य साधनों से बैढ़न स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया। माड़ा थाना के टीआई कपूर त्रिपाठी ने बताया कि बाइक सवार को बचाने में बस चालक नियंत्रण खो बैठा। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में मानिक केस बियार (45), उमर केस बिंद (35) दोनों निवासी नवजीवन विहार व भाई लाल बियार (50) निवासी गांव जबगढ़ थाना बरगवां की मौत हो गई है।
ये बराती है गंभीर रूप से घायल : बरातियों से भरी बस के पेड़ से टकराने की वजह से गंभीर रूप से घायलों में बियार (21), रामप्यारे (24), लक्षण साकेत (30), श्रवण साकेत (12), छत्रपाल सिंह (41) , राम मिलन (37), अरविंद साकेत (25) , बहादुर सिंह (40) व सालिक राम (30) सहित कुछ अन्य की हालात गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर पहुंचे विधायक
जिस क्षेत्र में हादसा हुआ वह मध्यप्रदेश के देवसर विधानसभा क्षेत्र में आता है। घटना की जानकारी के बाद देवसर के विधायक सुभाष राम चरित्र ट्रामा सेंटर पहुंचे। शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। विधायक ने चिकित्सकों से बातचीत की और गंभीर घायल सभी लोगों के इलाज में कोई कमी नहीं रहने देने का निर्देश दिया। कांग्रेस के नेता प्रवीण सिंह चौहान भी साथी नेताओं के साथ चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें