फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कमरे में फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। डाला चौकी क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी के आवासीय परिसर में बृहस्पतिवार को महिला का शव संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या माना जा रहा है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना अंतर्गत सुरवत गांव निवासी सत्येंद्र राय यहां निजी कंपनी में जूनियर फीटर के पद पर कार्यरत हैं। वहां यहां परिवार के साथ कंपनी के आवासीय परिसर में रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में सत्येंद्र राय ने बताया कि उनकी पत्नी संध्या राय (35) रूप से अस्वस्थ थी। उसका उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को पत्नी ने चौकी पर कुर्सी रखकर दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। सूचना पाकर पहुंची डाला चौकी पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संदर्भ में डाला चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें