चोपन के एक सपा नेता की कार्यशैली पर शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भड़क उठे। राबर्ट्सगंज सिविल लाइन्स रोड स्थित कचहरी चौराहा पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका और प्रशासन विरोधी नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने सपा नेता के कार्यों की निंदा करते हुए प्रशासन पर सहयोग का आरोप लगाते हुए सपा नेता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। कहा कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती तो संगठन चूप नहीं बैठेगा।
हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि चोपन के एक सपा नेता ने हिंदू समाज को ठेस पहुंचाया है। इसका माकूल जवाब जनता जरूर देगी।
कहा कि सपा जिलाध्यक्ष तत्काल पार्टी से निष्कासित करते हुए चोपन के सपा नेता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करवाएं, अन्यथा बहुसंख्यक समाज से आगामी विधान सभा चुनाव में अपेक्षा न रखें। हिंदू युवा वाहिनी प्रमुख भानू प्रकाश तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन सपा नेता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करे नहीं तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यम पांडेय ने सपा नेता के कार्य प्रणाली की निंदा करते हुए कहा कि जब तक कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती संगठन के लोग चूप नहीं बैठेंगे। इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े किया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में कमलेश चौहान, अनुराग पांडेय, अतुल मिश्रा, मोहित, बृजेश, आशीष चौबे, विजय, संदीप, रत्नेश, अंकित, अखिलेश पांडेय, सोनू, किसन मोदनवाल, शिवम, विनय, पंकज भारती, आकाश आदि शामिल रहे।