फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री का पुतला फूंका

Sun, 24 Jan 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
दलित छात्र रोहित वेमुला की मौत प्रकरण पर रविवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर में प्रतिवाद मार्च निकाला और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज मेन चौक पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। माले कार्यकर्ताओं ने मौत के लिए जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बंडरू दत्तात्रेय एवं हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति को बर्खास्त कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।


माले राज्य स्थायी समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों के दबाव में आकर कुलपति ने रोहित और उनके साथियों को निष्कासित किया। यहीं वजह रही कि रोहित ने आत्महत्या कर ली। माले नेताओं ने कहा कि रोहित की मौत महज आत्महत्या नहीं, बल्कि यह संस्थानिक हत्या है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में बढ़ते संघ-भाजपा व केंद्र के हस्तक्षेप के विरुद्ध माले संघर्ष करेगी। पुतल दहन करने वालों में बीगन राम गोड़, मोहम्मद कलीम, ईश्वर दयाल, लालजी भारती, नोहर भारती, कल्लू पटेल, राम प्रवेश कोल, राजेंद्र पटेल,काशी, राजदेव सिंह गोड़, गीता देवी, पप्पू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



उधर दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में रविवार को माले नेता शिवकुमार शुक्ला और रामचंदर यादव के नेतृत्व में प्रतिवाद सभा की। घोरावल प्रतिनिधि के मुताबिक नगर में माले ने दलित छात्र रोहित वेमुला की मौत प्रकरण पर विजय कोल और शंकर कोल के नेतृत्व में प्रतिवाद मार्च निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें