फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई हिस्सों में बूंदाबांदी

Mon, 22 Oct 2018 12:17 AM IST
sonbhadra news
विज्ञापन
बारिश से सड़क पर जमा पानी।
विज्ञापन
सोनभद्र/अनपरा। जिले में रविवार की देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान मे बादलों की उमड़-घुमड़ के साथ ही जहां चुर्क, ओबरा, चोपन, मारकुंडी, सलखन सहित जिले के अन्य हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं ऊर्जांचल परिक्षेत्र, खासकर अनपरा में बीस मिनट तक तेज बारिश के साथ ओले पेड़े। हवा चलने से कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। इससे जगह-जगह आवागमन भी प्रभावित हुआ। वहीं ओलाबारी शुरू होने से खेतों में तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका किसानों की धड़कन बढ़ाए रही।
विज्ञापन

अनपरा में शाम सात बजे के करीब अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई तो बाहर निकले लोगों में अफरातफरी मच गई। दस से 15 मिनट तक ओले पड़ने से फसलों, खपरैल वाले घरों के छाजन को नुकसान पहुंचा। काशी मोड-अनपरा बाजार रोड पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। इसी तरह  चुर्क, ओबरा, मारकुंडी, चोपन, ओबरा में  हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलती रहीं। इससे जहां बूंदाबांदी वाले क्षेत्र में लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर लोग उमस से परेशान रहे। इन दिनों दिन में तीखी धूप, शाम को उमस और भोर में ठंड लोगों को परेशान किए हुए है। सेहत के लिहाज से इस मौसम को नुकसानदेह बताया जा रहा है। त्वचा विशेंषज्ञ डा. एसके सिंह ने बताया कि इन दिनों शरीर के साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाना जरूरी है। क्योंकि इस समय त्वचा संवेदनशील होती है और पसीना होने के साथ इंफेक्सन का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें