फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: फायरिंग और चाकू से किया हमला, सराफा व्यापारी से लाखों के आभूषण लूटे; घात लगाकर बैठे थे बदमाश

Sun, 19 Jul 2026 11:08 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के शीशटोला जंगल में बदमाशों ने सराफा व्यापारी को रोककर फायरिंग की और चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद 300 ग्राम सोना, आठ किलो चांदी के आभूषण और कारोबार की खाता-बही लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपियों की तलाश में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
घायल व्यापारी के पास माैजूद भीड़ और पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में बीती देर शाम एक सराफा व्यवसायी से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए गए। बदमाशों ने पहले फायरिंग कर दहशत फैलाई, फिर चाकू से हमला कर व्यवसायी को घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी करीब 300 ग्राम सोना, आठ किलोग्राम चांदी के जेवरात और कारोबार से संबंधित खाता-बही लेकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी कुलधीर कुमार, पुत्र सीताराम सेठ, शनिवार शाम करीब 6:30 बजे छत्तीसगढ़ के रघुनाथनगर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जब वह शीशटोला जंगल के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई और चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उनके पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात और खाता-बही लूटकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बभनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यवसायी को उपचार के लिए भेजने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। बदमाशों की तलाश में संभावित मार्गों पर घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर दुद्धी के क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें