म्योरपुर हवाई अड्डे के समीप टूटता मकान का छत।
- फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर। स्थानीय कस्बे में बन रहे हवाई अड्डे को लेकर बचे भवनों की ऊंचाई कम करने का काम तेज हो गया है। मुआवजा मिलने के बाद भी कई लोगों ने मकानों की ऊंचाई कम नहीं की है। तहसील प्रशासन की देखरेख में हवाई अड्डे की जद में आने वाले भवनों को तोड़ने का काम चल रहा है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से चिह्नित भवनों को ऊंचाई कम करने के लिए लेकर मार्किंग की गई थी। बहुत से भवन तोड़े जा चुके हैं, लेकिन वर्तमान समय में भी तमाम भवन स्वामियों ने मुआवजे के बावजूद अपने भवन नहीं तोड़े थे। ऐसे में राजस्व विभाग द्वारा इन्हें नोटिस थमा कर भवन जल्द तोड़े जाने का निर्देश दिया गया था। हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर गत दिनों जिलाधिकारी ने भी मौका मुआयना कर रेस्ट हाउस में सभी विभागों की समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिया था। इसके बाद से ही हवाई अड्डे के काम में तेजी आ गई है। उधर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्माण का काम भी तेज गति से किया जा रहा है। भवन बनाने के काम के अलावा बाउंड्री वाल का भी निर्माण तेजी चल रहा है। यही नहीं अंडरग्राउंड केबल बिछाने के साथ ही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। इससे पूर्व भी जिन मकानों को चिह्नित किया गया था वह तोड़े जा चुके हैं। हवाई अड्डे की जद में आने वाले बचे भवनों को तोड़ने का काम तहसील प्रशासन की देखरेख में हो रहा है।