फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1038 छात्रों ने छोड़ी पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कालेज में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर पालीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर नामांकित 3269 छात्रों को परीक्षा देनी थी लेकिन प्रवेश परीक्षा देने के लिए 1038 छात्र नहीं पहुंचे। इस प्रकार से सिर्फ 2231 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों का प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी जायजा लिए।
विज्ञापन

राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी के प्राचार्य विजेन्द्र सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक आठ परीक्षा केंद्रों पर आदर्श इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, संत जेवियर्स हाईस्कूल, स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, प्रकाश जीनियस इंटर कालेज, डीएवी पब्लिक स्कूल, जय ज्योति इंटर कालेज हुई। प्रथम पाली की परीक्षा में 2950 छात्रों को परीक्षा देना था। लेकिन इसमें से सिर्फ 2028 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार से प्रथम पाली की परीक्षा में 922 छात्र अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा जय ज्योति इंटर कालेज में दोपहर ढ़ाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक हुई। द्वितीय पाली में कुल 319 छात्रों को परीक्षा देना था, लेकिन 203 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार से द्वितीय पाली की परीक्षा में 116 छात्र अनुपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी सदर कृपांशकर पांडेय, क्षेत्राधिकारी सदर राजकुमार तिवारी, कोतवाल अंजनी कुमार राय परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए परीक्षा संपन्न हुई। पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें