फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: समय से नहीं मिला बजट, नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य होगा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क के रौंप में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के पास बन रहे राजकीय नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य बजट के अभाव में प्रभावित हो सकता है। कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए जनवरी बाद से बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की ओर से बजट की डिमांड की गई है। पिछले साल मार्च माह में रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के चुर्क स्थित रौप में बनकर तैयार स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कराए जाने की अनुमति शासन से मिली थी।
रौप में 9.97 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। शासन की तरफ से प्रथम किस्त के रूप में कार्यदायी संस्था सीएण्डडीएस को 3 करोड़ 33 लाख बजट दिया गया था।
विज्ञापन

जो निर्माण कार्यों पर लगभग खर्च हो गया है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो दूसरी किस्त के बजट आवंटन के लिए उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) शासन में भेजा गया है।
जनवरी बाद के बाद बजट नहीं मिला है। शीघ्र बजट नहीं मिलता है तो राजकीय नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है। कॉलेज का निर्माण 18 माह में ही पूर्ण किया जाना है। नर्सिंग कॉलेज का काम 42 फीसदी पूरा हो चुका है।
तीन माह से बिना बजट के किसी तरह से काम चल रहा है। शीघ्र बजट नहीं मिला तो निर्माण कार्य समय से पूरा करने में भी दिक्कत हो सकती है। मार्च 2026 तक कॉलेज का निर्माण पूरा किए जाने का लक्ष्य है।
-
70 कमरों का होगा हॉस्टल
नर्सिंग कॉलेज में 70 कमरों का हॉस्टल का निर्माण कराया जाना है। तीन मंजिला बिल्डिंग में 140 नर्सिंग छात्र-छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था कराई जाएगी। अभी दूसरे तल पर काम चल रहा है। नर्सिंग कॉलेज का संचालन स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन होगा। शासन स्तर से कोर्स निर्धारित किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज के पास नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्यों के लिए मिले 3.33 करोड़ खर्च हो गए हैं। शासन से बजट की मांग की गई है। शीघ्र बजट नहीं मिला तो निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है। - रमेश मौर्य, परियोजना प्रबंधक-सीएंडडीएस-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें