फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Mon, 04 May 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगवां विकास संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्री मांगपत्र मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


नगवां विकास संगठन के जिला संयोजक रामजतन सिंह के अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मनरेगा से संबंधित कार्यों को कराकर लोगों को मजदूरी देने की मांग नारेबाजी कर की।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पिछले माह से हो रही बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश में फसलों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है। किसानों को मदद के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


दरेंव, मांची, बाराडाड़, बांकी, कजियारी के ग्रामीणों का कहना था कि फसलों के नुकसान का आंकलन ग्राम सभा की खुली बैठक में कराया जाए।

 इस बैठक में राजस्व, कृषि एवं जिलाधिकारी द्वारा नामित प्रतिनिधि के भागीदारी सुनिश्चित हो। फसल नुकसान का वास्तविक उत्पाद मूल्य के बराबर मुआवजा दिया जाए।

वक्ताओं ने आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए शून्य प्रीमियम पर फसल, किसान एवं पशु का बीमा किया जाए। इसी तरह कई अन्य मांगें भी वक्ताओं ने सभा के दौरान रखी।
विज्ञापन


 इसके बाद कलेक्ट्रेट में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। सीडीओ ने जायज मांगों के निस्तारण का आश्वासन लोगों को दिया।

प्रदर्शन में रामजतन खरवार, चंद्रभान, जमुना खरवार, सुरेश लाल, रामज्ञां, रविंद्र, इस्लाम, जसवंत, मीना गुप्ता शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें