फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी का टेंट उखड़वाया

Sun, 07 Feb 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लाक में प्रमुखी चुनाव के दौरान पुलिस ने बसपा प्रत्याशी मीरा मौर्य का तंबू, टेंट उखड़वा दिया। इसको लेकर पुलिस और बसपाजनों में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


 ब्लॉक में सहायक निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ पांडेय और हेमन्त कुमार की देखरेख में मतदान शुरू हुआ। सीओ सच्चिदानंद और कोतवाल अबरार अहमद ने ब्लॉक से करीब करीब डेढ़ सौ मीटर दूर उत्तर साइड में बसपा के लगे टेंट को उखड़वा दिया।


तो हिंदुआरी जिला पंचायत सदस्य विनोद मौर्य, अविनाश शुक्ला, मोहन कुशवाहा, बिमलेश सिंह पटेल आदि ने विरोध जताया। मगर पुलिस की घुड़की के चलते लोग शांत हो गए। दो बजे प्रेक्षक व प्रदेश के अपर महानिरीक्षक (प्रशासन) डा. रियाज अख्तर, डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसपी रामलाल वर्मा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें