राबर्ट्सगंज ब्लाक में प्रमुखी चुनाव के दौरान पुलिस ने बसपा प्रत्याशी
मीरा मौर्य का तंबू, टेंट उखड़वा दिया। इसको लेकर पुलिस और बसपाजनों में
नोकझोंक हुई।
ब्लॉक में सहायक निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ पांडेय और हेमन्त
कुमार की देखरेख में मतदान शुरू हुआ। सीओ सच्चिदानंद और कोतवाल अबरार अहमद
ने ब्लॉक से करीब करीब डेढ़ सौ मीटर दूर उत्तर साइड में बसपा के लगे टेंट
को उखड़वा दिया।
तो हिंदुआरी जिला पंचायत सदस्य विनोद मौर्य, अविनाश
शुक्ला, मोहन कुशवाहा, बिमलेश सिंह पटेल आदि ने विरोध जताया। मगर पुलिस की
घुड़की के चलते लोग शांत हो गए। दो बजे प्रेक्षक व प्रदेश के अपर
महानिरीक्षक (प्रशासन) डा. रियाज अख्तर, डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसपी रामलाल
वर्मा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।