फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल का केबिल काट ले गये चोर, नेटवर्क फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज से सटे पुसौली गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक से फायर स्टेशन उरमौरा तक करीब 300 मीटर दूरी तक बुधवार की रात चोर बीएसएनएल की ओएफसी और टेलीफोन तार काट ले गये। केबल कटने से बृहस्पतिवार को पूरे दिन जिले में नेटवर्क बाधित रहा। इससे सरकारी एवं कुछ गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। लोगों को काफी दिक्कत हुई। एसडीओ का कहना है कि मरम्मत कार्य कराने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसएनएल राबर्ट्सगंज के एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार पुसौली स्थित बैंक से डायट परिसर तक करीब तीन स्थानों पर केबल कटा है। लगभग 300 मीटर केबल काटकर चोर ले गए हैं। केबल कटने से जिले में नेटवर्क बाधितग रहा। इससे लॉकडाउन के दौरान खुले सरकारी एवं कुछ गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। एसडीओ का कहना है कि मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। शाम तक मरम्मत कार्य पूरा करके नेटवर्क व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। कहा कि मरम्मत कार्य कराकर अज्ञात चोरों के खिलाफ राबट्र्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एक सप्ताह पूर्व भी डायट परिसर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ओएफसी कट गया था। इससे जिला मुख्यालय के साथ अन्य इलाकों में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें