फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने भाभी को लाठी से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली में देवर ने भाभी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंचा और आरोप कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के नौडिहवा गांव में शुक्रवार रात दस बजे के बाद हुई। नौडिहवा पुलिस चौकी प्रभारी लल्लू रैदास ने बताया कि चौकी से करीब आधा किलोमीटर दूर सविता बंसल पति गुलाब बंसल की उसके देवर आरोपी रंगलाल बसोर ने शुक्रवार की रात डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पत्नी एवं मृतका के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। देवर और भौजाई एक साथ रहते थे। आरोपी युवक को शक था कि सविता का किसी से नजदीकी है। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद भी होता था। शुक्रवार की रात भी दोनों में इसी बात पर विवाद शुरू हुआ। बहस के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर महिला पर डंडे से प्रहार कर दिया। महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी ने महिला के सिर, मुंह, नाक सहित कई शरीर के अंगों पर बेरहमी से प्रहार किया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रंगलाल के खिलाफ हत्या की धारा में मामला पंजीबद्ध कर शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतका के मायके वालों को सौंप दिया।
थाने पहुंचकर दी सर्पदंश की सूचना
शक्तिनगर। पुलिस सूत्रों के अनुसार भाभी की हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस चौकी पहुंचा और खुद को सर्पदंश की जानकारी दी। पुलिस आनन-फानन में आरोपी को उपचार के लिए तत्काल चितरंगी अस्पताल ले गई लेकिन चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को उसने बताया कि महिला की हत्या के बाद वह खुद फरार होने की नियत से भाग रहा था, इसी दौरान जहरीले सर्प ने डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें