फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक के धक्के से भाई की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा थाना अंतर्गत रविवार की देर शाम बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं साथ में खड़ी उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका उपचार वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक के चाचा गिरजेश सिंह निवासी 9 एईटी 29 ने सोमवार को ओबरा थाना में तहरीर देकर बताया है कि उनका भतीजा अभिनव सिंह पुत्र राजेश सिंह एवं अंजली सिंह पुत्री गिरजेश रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक से सामान लेने के लिए बाजार गए थे।
वह दोनों पीजी कॉलेज से शारदा मंदिर सड़क के किनारे बाइक खड़ा करके दुकान से सामान ले रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने तेज रफ्तार से भतीजे और पुत्री को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

पुलिस की मदद से इलाज के लिए दोनों घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही चिकित्सकों ने अभिनव को मृत घोषित कर दिया।
वहीं अंजलि की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें