फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक की टक्कर से टूटा तार, साइकिल सवार पर गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। चोपन-सिंदुरिया मार्ग पर बुधवार को ट्रक से टकराकर हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर साइकिल सवार पर गिर गया। जिससे करंट की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगाें ने पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चोपन-सिंदुरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि सड़क किनारे लगे पोल और जर्जर तारों को हटाने की मांग की गई थी, लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। मौके पर पहुंचे चोपन एसओ ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सिंदुरिया गांव निवासी बाबूनंदन यादव साइकिल से दूध लेकर चोपन आया था। यहां पान खाने के लिए दुकान पर रूका। इसी बीच चोपन से सिंदुरिया की ओर जा रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक से टककरार नीचे लटक रहा जर्जर टूट गया। बाबूनंदन तार के ठीक नीचे ही खड़ा था। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से अफरातफरी मच गई। लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। घटना से आक्रोशित लोगों ने चोपन-सिंदुरिया मार्ग को जाम कर दिया। वह उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चोपन-सिंदुरिया मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी करा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली सहित अन्य लोगों ने पिछले दिनों डीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल की शिफ्टिंग, जर्जर तारों को कसने, अतिक्रमण हटाने के बाद निर्माण शुरू कराने की मांग की थी। बावजूद विभाग ने इसकी अनदेखी करते हुए कार्य शुरू करा दिया। जिससे यह हादसा हुआ। जिला पंचायत सदस्य जुगैल प्रतिनिधि संजीव तिवारी और भाजपा के जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने बताया कि घटना अफसरों की लापरवाही से हुई है। संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। घटनास्थल पर पहुंचे एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग जाम समाप्त करने पर राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें