अवधूत भगवान राम पीजी कालेज की ओर से शनिवार को बिछड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि अनपरा परियोजना चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डा. एके भगत ने अवधूत भगवान राम एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद एनएसएस का ध्वजारोहण किया किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवायोजना का दूसरा नाम त्याग और समर्पण है। इसका प्रशिक्षण लेने वाले स्वयंसेवकों के अंदर तो इसकी भावना बलवती होती ही है, दूसरों को भी उनके जरिए प्रेरित करने में मदद मिलती है। अध्यक्षता करते रहे बीना परियोजना के पूर्व जीएम आरएन सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों से देशसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। प्राचार्य डा. पूनम सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।
कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रदीप ने भी सेवाभाव की सीख दी। बताया कि शिविर के दौरान विद्यार्थी साफ-सफाई कर ग्रामीणों को इसके लिए जागरूक तो करेंगे ही, बालिका शिक्षा और उनके संरक्षण को लेकर भी आवाज उठाई जाएगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति देखने को मिलेगी।