फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

Sat, 07 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर ब्लाक के पिपरी सोनवानी गांव में शुक्रवार को जनकल्याणकारी शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही। पात्रों का वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन का फार्म भरवाने के साथ ही उन्हें राज्य सरकार की ओर से संचालित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


 इस दौरान पंचायत भवन पर कब्जा, हैंडपंप पर कब्जा, पानी की समस्या, दलित और मुस्लिम बस्ती में बिजली न पहुंचने का मसला छाया रहा।
एडीओ पंचायत प्रेमनाथ चौबे, ग्राम विकास अधिकारी अजय सिंह और प्रधान अर्जुन भारती ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी और इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान तीन विधवा पेंशन, एक वृद्धा पेंशन और 16 विकलांग पेंशन के फार्म भरवाए गए। डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय के प्रभारी डा. बीके सिंह की अगुवाई में यहां चिकित्सा कैंप भी लगाया गया, जिसमें सौ से अधिक ग्रामीणों का उपचार कर दवाएं दी गई। शक्तिनगर संवाददाता के अनुसार म्योरपुर विकास खंड के कोटा पंचायत के जवाहर नगर पुनर्वास गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित जनकल्याण शिविर लगाया गया।
विज्ञापन


 नोडल अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य अरविंद मिश्र मौजूद रहे। ग्राम प्रधान गुप्तेश्वर सोनी ने विभिन्न मदों के जरिए पंचायत क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी मय लागत जनता के सामने रखी। शिवाजी व प्रेमनगर के लोगों ने खुद को कोटा पंचायत में शामिल करने की मांग उठाई। खड़िया के पंचायत भवन पर में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एबीएस गुप्ता ने जनता की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें