फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद में लाएं हिंदी में काम करने की भावना

Fri, 15 Jul 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
कार्यशाला के प्रतिभागियों के साथ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रचालन रंजन कुमार।
विज्ञापन
 एनटीपीसी रिहंद में राजभाषा अनुभाग की ओर से शुक्रवार को सेवा भवन सम्मेलन कक्ष में प्रचालन विभाग के कर्मचारियों के लिए हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रचालन रंजन कुमार ने किया। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों से कार्यालय के कामकाज को हिंदी भाषा में करने, कंप्यूटर पर यूनिकोड फांट में हिंदी टाइपिंग करने, ई-मेल हिंदी में भेजने आदि का अनुरोध किया। 
विज्ञापन



कहा कि कामकाज को हिंदी भाषा में करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। इसके लिए हमारे अंदर हिंदी में कार्य करने की भावना होनी चाहिए। अपर महाप्रबंधक प्रचालन हरे राम सिंह, डीके पात्रा ने हिंदी को सरल और सुगम भाषा बताया। प्रभारी राजभाषा एवं जनसंपर्क अधिकारी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने  हिंदी के प्रयोग, संवैधानिक उपबंधों और हिंदी वर्तनी के मानकीकरण पर रोशनी डाली। एनटीपीसी के सीएमडी की ओर से जारी बिंदुओं पर अंतर कार्यालय ज्ञापन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें मुकेश कुमार  को प्रथम, हरे राम सिंह को द्वितीय और सर्वेश कुमार गुप्ता प्रबंधक प्रचालन को तृतीय पुरस्कार दिया गया। शैलेंद्र कुमार दुबे, परमेश्वर भारती, वरुण मित्तल, देवेंद्र कुमार मीना, मोहित वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें