फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जीएसटी बढ़ा तो अटका पुल का काम, 45 किमी घूमकर आ-जा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोलियाघाटी में कुराड़ी गांव में सोन नदी पर बन रहे पुल का इंतजार लंबा होता जा रहा है। यूपी-एमपी के सीमावर्ती गांवों को जोड़ने के लिए 76 करोड़ की लागत से बन रहे इस पुल को वर्ष 2018 में ही पूरा होना था, लेकिन सरकारी तंत्र की लेटलतीफी से पुल अब भी अधूरा है। करीब एक साल पहले ही 95 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद भी अब तक वाहनों के आवागमन के लिए पुल चालू न हो पाने की वजह जीएसटी की दरों में बदलाव है। अंतिम किस्त के रूप में मिले 2.76 करोड़ की राशि का उपयोग इस कारण समय से नहीं हो पाया, क्योंकि जीएसटी की दर 12 से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है। पुल अधूरा होने से लोग 45-50 किमी लंबा घूमकर आवागमन के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

यूपी-एमपी सीमा के पास कोलियाघाटी क्षेत्र और सोन नदी के आस पास का इलाका काफी दुरूह रहा है। सोन नदी पर पुल के अभाव में यूपी और एमपी के सैकड़ों गांवों के लोगों को नाव या नदी में उतरकर आवागमन करना पड़ता था। बारिश के मौसम में यह पूरी तक बंद हो जाता है। स्थानीय लोगों की मांग पर वर्ष 2015 में तत्कालीन विधायक रमेश चंद्र दुबे के प्रयासों से इस पुल का शिलान्यास हुआ था। पुल का निर्माण तीन वर्ष में ही पूरा होना था। इस बीच सत्ता परिवर्तन से लंबे समय तक काम ठप रहा। घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या और पूर्व राज्यसभा सांसद रामशकल के प्रयासों से भाजपा सरकार ने वर्ष 2019 में पुल निर्माण के लिए बजट जारी किया। काम को गति भी मिली, मगर पिछले साल अंतिम किस्त के इंतजार में पुल का निर्माण अटक गया। अंतिम किस्त के रूप में 2.76 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है, मगर जीएसटी में आए अंतर का अनुमोदन न होने से पुल पर शेष काम पूरा नहीं हो पाया है। करीब 95 प्रतिशत तक काम पूरा होने के कारण लोग किसी तरह पैदल और साइकिल व बाइक से तो आ-जा रहे हैं, लेकिन चार पहिया वाहनों को अब भी 45-50 किमी दूर घूमकर ही आवागमन करना पड़ रहा है।



-
पुल बनने से कम हो जाएगी सैकड़ों गांव की दूरी
घोरावल। सोन नदी पर बन रहे इस पुल को तीन वर्ष में पूरा किया जाना था, मगर निर्माण होने में 10 साल लग गए। इस पुल के बन जाने से यूपी और मप्र के सैकड़ों गांवों को फायदा होगा। घोरावल से दक्षिणांचल और मप्र आवागमन के लिए दूरी कम होने से लोगों को राहत मिलेगी। सोन नदी के पार कुराड़ी गांव स्थित कुंडवासिनी माता के शक्ति पीठ पर नवरात्रि में नौ दिनों का मेला लगता है। वहां जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


कुराड़ी गांव में सोन नदी पर बन रहा पुल आखिरी चरण में है। जीएसटी में डिफरेंस के भुगतान का अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। तेजी से कार्य कराने को कहा गया है। कोशिश है कि नवरात्र तक पुल निर्माण कार्य पूर्ण कर इसका लोकार्पण करा दिया जाए। -डॉ. अनिल कुमार मौर्या, विधायक, घोरावल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें