फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: दोस्तों के साथ नहाने गए बालक की बंधी में डूबने से मौत, नहाते समय हुआ हादसा

Thu, 18 May 2023 04:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के परसाटोला पोखरा गांव में गुरुवार को बंधी में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के परसाटोला पोखरा गांव में गुरुवार को बंधी में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।

विज्ञापन


परसाटोला पोखरा गांव निवासी देवशाह का पुत्र नीरज कुमार (7) गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ घर से कुछ दूर स्थित बंधी में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। चीख-पुकार सुनकर अन्य साथियों की नजर पड़ी तो वह शोर मचाने लगे। भाग कर कुछ बच्चे घर पहुंचे और परिजनों को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई।

किसी प्रकार नीरज को बंधी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन उसे लेकर लोग सीएचसी बभनी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे के मौत की सूचना पाते ही परिजन सन्न रह गए। माता-पिता और अन्य घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता देवशाह की सूचना पर पहुंचे एसआई वीर बहादुर चौधरी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें