फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बहन के साथ खेल रहा था बालक, अचानक फंदे पर लटकती मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडहर गांव में एक बालक का शव संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता पाया गया। घटना के समय घर में भाई-बहन ही थे। आशंका है कि खेल-खेल में बालक ने बड़ेर से फंदा लगा लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डोडहर गांव निवासी रामसूरत ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पास में ही सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करने गया था। घर में पुत्र नीरज कुमार (9) और बेटी नीतू (7) ही मौजूद थे। दोनों खेल रहे थे। कुछ देर बाद नीतू के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो घर में बड़ेर के सहारे नीरज का शव फंदे से लटक रहा था। घटना के बाद बहन नीतू भी बेसुध है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे एसआई बृजेश पांडेय ने शव को बड़ेर से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ भैया एसपी सिंह ने बताया कि बच्चों में खेल-खेल के बीच फांसी लगाने की बात सामने आई है। बच्ची कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पिता की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें