फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत

विज्ञापन
बीजपुर क्षेत्र के अंजानी गांव के मृतक मासूम- लवकुश यादव(फाइल फोटो)स्रोत परिजन - फोटो : Archive
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्षेत्र के अंजानी ग्राम पंचायत के कोलिनमाड़ टोले में रविवार शाम अजीर नदी में डूबने से लवकुश यादव (11) की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में डूबने से उसकी जान चली गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शिवप्रसाद यादव का छोटा बेटा लवकुश रविवार शाम गांव के अन्य लड़कों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथ गए लड़कों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी देर बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

कम उम्र में बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बीजपुर एसओ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया।

बीजपुर क्षेत्र के अंजानी गांव के मृतक मासूम- लवकुश यादव(फाइल फोटो)स्रोत परिजन- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें