फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद दोनों वाहन पलटे, तीन घायल

विज्ञापन
म्योरपुर के रनटोला के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर घायल ट्रेलर चालक और खाई में गिरी स्कार्पियों
विज्ञापन
मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला से रेणुकूट की ओर बीया मोड़ के पास ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। ट्रेलर सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें लदा लोहा सड़क पर बिखर गया। वहीं, स्कॉर्पियो सड़क के दूसरी तरफ करीब 20 से 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में स्कॉर्पियो सवार म्योरपुर के व्यवसायी पन्नालाल जायसवाल घायल हो गए। उनका वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, ट्रेलर में सवार चालक सोनू (32) निवासी मधुपुर और सुरेंद्र (30) निवासी धर्मराजपुर, छत्तीसगढ़ भी घायल हो गए। बताया गया कि ट्रेलर रायपुर से लोहा लादकर चुनार जा रहा था।
ट्रेलर पलटने और सड़क पर लोहा बिखरने से मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और लोहे को सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका। एसओ रामसिंहासन शर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

म्योरपुर के रनटोला के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर घायल ट्रेलर चालक और खाई में गिरी स्कार्पियों

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें