फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन अन्य झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। म्योरपुर विकास खंड के रजनी टोला गांव के जंगली इलाके में सोमवार देर शाम बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने रात करीब आठ बजे इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम दुद्धी को मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी के साथ रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान शिवनाथ खरवार के मुताबिक उन्हें फोन पर सूचना मिली कि रजनी टोला में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रधान ने बताया कि बिजली गिरने से मरने वालों में राम नारायण पुत्र शिवलाल, हरदेव पुत्र रामचरण व राजकुमार पुत्र हीरालाल शामिल हैं। इनके अलावा राजेश पुत्र बलराम, रामसुभग पुत्र बसंत व धर्मवीर पुत्र बंसू गंभीर रूप से घायल हैं। उधर, जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि जानकारी मिलते ही एसडीएम दुद्धी को मौके पर पहुंचने का कहा गया। बताया कि एसडीएम से घटना की पूरी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें