दुद्धी। नगर पंचायत दुद्धी के रामनगर रेलवे गेट के पास मंगलवार की शाम करीब पांच बजे शादी समारोह में जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें बोलेरो सवार कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को भर्ती कराया गया।
रामनगर निवासी गोविंदा गोयल अपने परिजनों के साथ म्योरपुर के रासपहरी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही बोलेरो रामनगर रेलवे गेट पार कर अनिल के गुमटी के पास अचानक सड़क पर गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई। इस घटना में बोलेरो सवार गोविंदा गोयल (25), उनकी बहन पूजा कुमारी, बिंदा कुंवर (55) और एक तीन वर्षीय बच्ची व एक (54) वर्षीय महिला समेत कुछ रिश्तेदार घायल हो गये। घटना स्थल पर मौजूद लोगों की सहायता से सभी घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है।