फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई बाराती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र से सटे यूपी-एमपी बार्डर के पास चितावल पुल की चढ़ाई पर सोमवार को बारोतियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वाराणसी व बैढ़न में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कोरट निवासी ऊदल (70) पुत्र सिरी को उनके परिजनों ने सोमवार दोपहर बाद घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल वृद्ध के पौत्र मनोज ने बताया कि उसके दादा ऊदल सिंगरौली जिला के चितरंगी इलाके में एक बारात में गए थे। सोमवार को सुबह बोलेरो से आठ से अधिक लोग बारात से लौट रहे थे। यूपी एमपी बॉर्डर के पास चितावल पुल की चढ़ाई पर ड्राइवर मोबाइल पर बात करने लगा। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ भागने लगी। इससे बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों में आधे दर्जन लोगों की हालत गंभीर बताई गई। मनोज ने बताया कि घायलों में अधिकांश लोग सिंगरौली जिला के सीमावर्ती गांवों के लोग थे। गंभीर रूप से घायल सभी लोग वाराणसी एवं सिंगरौली के बैढ़न में उपचार के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें