फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेड़ से टकराई बोलेरो, महाकुंभ स्नान से लौट रहे चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर सोमवार को बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी वैनी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। एक की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मांची थाना क्षेत्र के सुअरसोत गांव से एक ही परिवार के सात सदस्य बोलेरो से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। वापसी के दौरान सोमवार की सुबह करीब चार बजे रायपुर थाना क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर पटवध मोड़ के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दुर्गावती (50), कबूतरी (58), गुप्तेश्वर (38) और रामचंद्र (60) को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, रामचंद्र की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें