फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सोनभद्र में बड़ा हादसा, बोलेरो और कार की आमने- सामने टक्कर, दंपती समेत सात लोग घायल

Wed, 18 Jun 2025 12:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: हादसे में घायल तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
सोनभद्र में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले की कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह रजखड़ घाटी में बोलेरो और कार की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार दंपती समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
बोलेरो में सवार गुलालझरिया गांव निवासी सहायक अध्यापक मनोज जायसवाल (45), उनकी पत्नी किरण देवी (35) एवं चालक श्रवण यादव (25) किसी पारिवारिक कार्य से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मनोज जायसवाल के पिता का आंख का ऑपरेशन सोनभद्र में होना था, जिसके लिए वह परिजनों के साथ निकले थे। 

इसी दौरान रजखड़ घाटी के पास सामने से आ रही एक कार से बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। कार में सवार लोग हरियाणा के गुरुग्राम और रेवाड़ी से दुद्धी कोर्ट में चेक बाउंस मामले में पेशी पर आ रहे थे। कार में गुरुग्राम के पलसौली निवासी परमजीत (28), रागिनी (28), और रेवाड़ी के धारूवड़ा निवासी विक्की व हरविंदर सवार थे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए और सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। 

चिकित्सकों ने मनोज जायसवाल, श्रवण यादव और रागिनी की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज दुद्धी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे भाजपा नेता श्रवण गोंड ने परिजनों से मुलाकात की और प्रशासन से घायलों के उचित इलाज की मांग की। 

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और घाटी के मोड़ पर लापरवाही को माना जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें