फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए

Fri, 30 Oct 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 घोरावल और चतरा ब्लाक में गुरुवार को चौथे और अंतिम चरण का चुनाव छिटफुट घटनाओं के साथ संपन्न हो गया। दोनों ब्लाकों में 211 मतदान केंद्रों पर 196 क्षेत्र पंचायत और आठ जिला पंचायत सदस्य पद के लिए करीब 58.5 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। रिमझिम बारिश होने के चलते दुरूह-नक्सल क्षेत्र की कई पोलिंग पार्टियां देर रात तक स्ट्रांग रूम पर पहुंची। सभी पोलिंग पार्टियों के पहुंचने के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह सात बजे से रिमझिम बारिश में कड़ी सुरक्षा के बीच घोरावल और चतरा ब्लाक क्षेत्र में 211 मतदान केंद्रों पर 196 क्षेत्र और आठ जिला पंचायत क्षेत्र पद के लिए मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक घोरावल ब्लाक में 57 और चतरा ब्लाक में 60 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद चुनाव अधिकारियों ने एजेंटों के सामने मतपेटिकाओं को सील किया। इसके बाद फोर्स के साथ मतदान कार्मिक मतपेटिकाओं को लेकर स्ट्रांग रूमों के लिए रवाना हुए। देर रात तक कुछ पोलिंग पार्टियां स्ट्रांग रूम नहीं पहुंची वायरलेस सेट घनघनाने लगा। हालांकि रात नौ बजे तक सभी पार्टियों के पहुंचने के बाद अधिकारियों को चैन मिला। रामगढ़ संवाददाता के अनुसार चतरा ब्लाक का शहजादा उदय प्रताप सिंह इंटर कालेज रामगढ़ मेें स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां रात करीब नौ बजे भरसही की पोलिंग पार्टी पहुंची। रात साढ़े दस बजे तक मतदान अधिकारियों ने मतपेटिकाओं को जमा किया। उधर, घोरावल संवाददाता के अनुसार घोरावल ब्लाक का भारतीय इंटर कालेज घोरावल में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां रात साढ़े 11 बजे तक लाइन में खड़ा होकर मतदान अधिकारियों ने मतपेटिकाओं को जमा किया। पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा के निर्देश पर जिले के आठों ब्लाकों में बने स्ट्रांग रूमाें पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। एक नवंबर को मतों की गणना होगी। ब्लाकों पर एआरओ क्षेत्र पंचायत के विजयी प्रत्याशियों और कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी जिला पंचायत के जीतने वाले सदस्यों के  जीत की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें