फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से विकास कार्यों की खुली पोल

Fri, 30 Oct 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो दिन रुक-रुक कर हो रही बारिश ने शहर से लेकर गांव तक गराए गए विकास कार्यों की पोल खोल कर रख दिया है। सड़कों के किनारे बारिश का पानी एकत्र होने से राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतोें का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शुक्रवार को राबर्ट्सगंज ब्लाक के मुख्यद्वार पर पानी जमा होने से मतगणना के लिए पास बनवाने गए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को राबर्ट्सगंज नगर के दीप नगर, अंबेडकर नगर और विकास नगर की अधिकांश सड़कें कीचड़युक्त होने से लोगाें को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर फिसलन होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कतें हुई। वहीं नालियों की साफ-सफाई न होने से घरों का गंदा पानी भी सड़कों पर फैल रहा है। गंदे पानी से निकल रहे दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। उधर, राबर्ट्सगंज ब्लाक के मुख्यद्वार पर बारिश का पानी जमा हो  गया है। इस नाते ब्लाक में आने जाने वालो राहगीरो को पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा था। विनोद, रामविलास, दिनेश, संजय जिला प्रशासन से जल निकासी कराने की मांग की है। वही ब्लाक परिसर मेें मतगणना पास बनावाने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें