फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरात में आए युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, डीजे पर नाचने को लेकर हुआ था विवाद; 7 लोगों के खिलाफ तहरीर

Sat, 03 Oct 2026 08:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में बरात में आए युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। बताया गया कि डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हुआ था। मृतक की दादी ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में शनिवार की सुबह सुनील कुमार (20) का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हाल में मिला। वह शुक्रवार की रात बरात में शामिल होने खजुरी गांव आया था। परिवारीजनों में बरात में विवाद के बाद उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन




विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव निवासी विजय का पुत्र सुनील कुमार (20) शुक्रवार रात अपने दो साथियों रविकुमार और बृजेश कुमार के साथ बाइक से खजुरी गांव में बरात में शामिल होने आया था। बरात में द्वारपूजा के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर बराती और घराती पक्ष में विवाद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद के दौरान रवि और बृजेश को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर मारपीट की गई। इसी दौरान सुनील को भी कुछ लोग अपने साथ ले गए। बरात समाप्त होने के बाद सुनील के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। 

शनिवार की सुबह धनौरा के पास रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव के पास मिले कीपैड मोबाइल से संपर्क कर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील की दादी लीलावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। 

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बरात में विवाद के बाद खजुरी निवासी 5-6 लड़कों ने सुनील को एकांत में ले जाकर मारपीट की और हत्या करने के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने सीओ से मामले में कार्रवाई की मांग की। इस बाबत सीओ दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें