फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलस रहा बदन, पारा पहुंचा 45.7 डिग्री

Tue, 09 Jun 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
तपिश के बढ़ने का क्रम जारी है। मंगलवार को पारा उछाल मारते हुए 45.7 डिग्री तक जा पहुंचा। वहीं सोमवार को 29 डिग्री पर रहा न्यूनतम पारा इस दिन बढ़कर 31 डिग्री जा पहुंचा।
विज्ञापन


इसके चलते गर्म हवाओं के थपेड़े जहां शाम तक बदन को झुलसाते रहे। वहीं घर-बाहर हर जगह बेचैनी की स्थिति बनी रही। उमस से लोगों को बुरा हाल रहा। पंखे भी बेमतलब साबित होे रहे हैं।

सुबह से ही सूर्यदेव की किरणें तीखी रही। जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती गई। वैसे-वैसे सूरज का ताप बढ़ता गया। आग उगलती किरणों ने दोपहर होते-होते ऊर्जांचल परिक्षेत्र के अनपरा, बीजपुर, ककरी, बीना, शक्तिनगर, बैढन, मोरवा, जयंत, अमलोरी, निगाही आदि जगहों पर बाजारों को सूना कर लिया।
विज्ञापन


गलियां भी देर तक सन्नाटे का एहसास कराती रहीं। सड़कों पर भी दोपहर में वाहनों का आवागमन सुबह-शाम की अपेक्षा कम बना रहा।

 शादी-ब्याह का सीजन होने के कारण तपती धूप के बावजूद तमाम लोग बाजारों में खरीदारी और जरूरी कामकाज से निकले रहे। हालत यह थी कि दोपहर में महज आधे से एक घंटे का सफर भी परेशानी का कारण बनता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें