फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 48 घंटे बाद हुई जंगल में मिले महिला के शव की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़रक्ष के जंगल में दो दिन पहले मिली महिला की लाश की सोमवार को शिनाख्त हुई। वह झारखंड के बजरमरवा गांव की निवासी थी। वह 12 दिनों से लापता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मायके वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर बाद पड़रक्ष जंगल में एक महिला का खून से लथपथ शव मिला था। उसके सिर व शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सोमवार को झारखंड से पहुंचे लोगों ने शव की शिनाख्त अनूपा (23) पुत्री रामनिहोरा के रूप में की। पुलिस के मुताबिक अनूपा का मायका झारखंड के करियवाडीह में है।
उसकी शादी एक वर्ष पहले वहीं बजरमरवा गांव में हुई थी। उसका ससुरालवालों से विवाद होता रहता था। पिछले 12 दिनों से वह लापता थी। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। एसओ गोपालजी गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें