फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: गांव में घूमकर करते थे सबमर्सिबल पंप की चोरी, पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 08:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले की घोरावत कोतवाली पुलिस को सोमवार को दो चोरों की गिरफ्तारी में सफलता मिली। जमगााई तिराहे के पास से पुलिस ने दो चोरों को दबोच लिया। चोरों के पास से तमंचा भी बरामद किया गया। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले की घोरावल कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ है। सीओ राहुल पांडेय ने कोतवाली में मीडिया को बताया कि शाहगंज और घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांव में सबमर्सिबल पंप, मोनोब्लॉक, स्टार्टर की चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। चोरी के दो मामले दर्ज किए गए थे। 

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जमगाई तिराहे के पास घेराबंदी कर दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो सबमर्सिबल, स्टार्टर, मोनोब्लॉक, बिक्री के तीन हजार नकद, दो तमंचा, कारतूस भी बरामद हुआ। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमा थाना के जडे़रूआ निवासी राहुल, शाहगंज के दुगौलिया निवासी प्रमोद बैगा के रूप में हुई। राहुल के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज में तीन और करमा में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, एसआई त्रिभुवन राय, एसआई अशोक सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें