बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित कोहरौलिया गांव निवासी सोनू (32) का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सोनू बीजीआर ओबी कंपनी बीना में कार्यरत था।
शुक्रवार दोपहर घर से सेकेंड शिफ्ट ड्यूटी के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन करने पर पता चला कि वह अपने साथियों के साथ पार्टी मना रहा है। शनिवार तड़के उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के पीछे रेलवे पटरी पर मिला।
इसके बाद घटना स्थल पर परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।