फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलन नदी में युवक का शव मिला

Mon, 12 Dec 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
चोलापुर में ऑटो चालक की हत्या के बाद पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मिनपुर गांव से गुजरने वाली बेलन नदी में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के कमर में पत्थर बांधकर फेंका गया था। मरने वाले की पहचान विनोद मौर्य (35) के रूप में हुई। सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे कुछ लोगों ने बेलन नदी के किनारे एक युुवक का शव उतराता देख ग्रामीणों को जानकारी दी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक की पहचान गांव के विनोद मौर्य के रूप में की। उधर घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि रविवार को किसी बात को लेकर विनोद और उसके भाई में विवाद हो गया था।


इसके बाद घर से विनोद कहीं जने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक वह वापस अपने घर नहीं लौटा। रात भर घरवाले विनोद की खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। क्षेत्राधिकारी धनंजय मौर्य ने कहा कि शव का पीएम कराने की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें