फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों पर दो लोगों के शव फंदे से लटकते मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला(सोनभद्र)। चोपन थाने के अलग-अलग गांवों में दो लोगों के शव फंदे से लटकते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दोनों मामलों को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के जुड़वानी टोला निवासी (33) वर्षीय मोतीलाल गोड़ पुत्र लालमनी का शव घर के सामने महुआ के पेड़ में गमछे के फंदे पर लटकते हुए मिला। रविवार की सुबह जब परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरा मामला गुरमुरा रेलवे स्टेशन के समीप का है। कोटा ग्राम पंचायत में स्थित गुरमुरा रेलवे स्टेशन के समीप महेश (38) पुत्र बलदेव का शव अपने घर में रस्सी के सहारे बड़ेर में लगे फंदे से लटकते मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें